अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

नगर सेना कर्मी के सूने घर से लाखों की चोरी

कोरबा, 5 अक्टूबर। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहंदा में शनिवार देर रात चोरों ने नगर सेना में पदस्थ कर्मी के सूने मकान को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों को चोरों की गतिविधि की भनक लग गई और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। घबराकर चोर अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग निकले। चोरी गए सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

ग्राम पहांदा निवासी दिलीप रात्रे नगर सेना में पदस्थ हैं। शनिवार को वे किसी काम से बाहर गए थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य डोंगरगढ़ घूमने गए थे। घर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर देर रात मकान में घुसे। उन्होंने अलमारी समेत घर के अन्य सामान को खंगाला और नकदी तथा जेवरात लेकर निकलने लगे। इसी दौरान आसपास के ग्रामीणों को घर में हलचल की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो चोर घबरा गए और मौके से भाग निकले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जल्दबाजी में वे अपनी स्कूटी वहीं छोड़ गए। पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर लिया है। उसके पंजीयन और चेचिस नंबर के आधार पर मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डाग स्क्वायड की मदद से घटनास्थल की जांच की और फिंगर प्रिंट समेत अन्य सुराग जुटाए।

  Koriya News:– पूजा कर बाहर निकल रही गर्भवती महिला पर गिरा मंदिर का पिलर, मौत

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटनास्थल से स्कूटी बरामद हुई है। उसके आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के संदिग्धों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button