कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

उत्पात हाथियों ने बदला लोकेशन, दो गांवों में रौंदी फसल

कोरबा, 8 अक्टूबर। जिले के कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात जारी है, जहां कटघोरा वनमंडल के एतमानगर, जटगा व पसान रेंज में 57 हाथी सक्रिय हैं वहीं कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में एक दंतैल हाथी उत्पात मचा रहा है। करतला रेंज में सक्रिय उत्पाती हाथी ने बीती रात अपना लोकेशन बदलते हुए कोटमेर से पीडिया गांव के निकट पहुंच गया और वहां ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाते हुए वहां लगे धान की फसल को नष्ट कर दिया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

दंतैल के उत्पात से गांव के तीन ग्रामीण प्रभावित हुए हैं, जिनकी फसल पूरी तरह तहस-नहस हो गई है। दंतैल के उत्पात से पीडित ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी के आंकलन में जुट गया है। पीडिया, बड़मार व आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है और ग्रामीणों को दंतैल से दूरी बनाए रखने को कहा जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उधर कटघोरा वनमंडल अंतर्गत एतमानगर रेंज के मड़ई जंगल में विचरण कर रहे दो दंतैल हाथियों ने भी लोकेशन बदल दिया है और बंजारी क्षेत्र में पहुंचकर दो ग्रामीणों के फसल को तहस-नहस कर दिया। जबकि जटगा रेंज में तीन हाथी अभी भी मुकुवा पहाड़ पर डेरा डाले हुए हैं। वहीं पसान रेंज के पसान सर्किल में बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीण व वन अमला हलाकान है। हाथियों का दल क्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है और खेतों में लगे धान की फसल को रौंदने के साथ तहस-नहस कर दे रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button