अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

वन विभाग की कार्रवाईः चुईया नाला में अवैध रेत उत्खनन करते एक ट्रैक्टर जप्त

कोरबा, 8 अक्टूबर। बालको वन परिक्षेत्र के चुईया नाला में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई की है। बालको रेंज में निगरानी के दौरान वन विभाग की टीम ने चुईया नाला से रेत निकालते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। वाहन को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार, चुईया नाला क्षेत्र में लंबे समय से रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके बाद बालको वन परिक्षेत्र के रेंजर जयंत सरकार के निर्देश पर वन अमले ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान टीम ने रेत का उत्खनन करते हुए ट्रैक्टर को पकड़ लिया। पकड़ा गया ट्रैक्टर बालको निवासी नूरू खान का बताया जा रहा है। वन विभाग द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी चुईया नाला क्षेत्र से रेत निकालने के दौरान खनिज विभाग की टीम ने नूरू खान के वाहन को पकड़ा था और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद दोबारा रेत उत्खनन का मामला सामने आने से विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  Sarkari naukri: NABARD BANK– केंद्र के सरकारी बैंक में दसवीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, ऑफिस अटेंडेंट के 108 पदों पर हो रही भर्ती

वन विभाग की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हडकंप की स्थिति है। रेंजर जयंत सरकार ने कहा कि वन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में विभाग की निगरानी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button