आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजव्यक्तित्वसंगठनसमीक्षासुरक्षा

पीएम श्री स्कूल बालको में ‘नमो सेवा गाथा’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

विद्यार्थियों ने योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से किया प्रस्तुत

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 03 अक्टूबर को पीएम श्री स्कूल, बालको नगर में ‘नमो सेवा गाथाकृअनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प को प्रस्तुत किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा कक्षा 12वीं की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

नाटक में किसान, मजदूर, डॉक्टर, सैनिक, युवा, व्यापारी, महिला और विद्यार्थी सहित समाज के विभिन्न वर्गों की परिस्थितियों को दर्शाया गया। विद्यार्थियों ने उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम श्री स्कूल, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान योजना, पीएम जन आरोग्य योजना, डिजिटल इंडिया, यूपीआई और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों को नाट्य प्रस्तुति में शामिल किया। नाटक के माध्यम से योजनाओं से आमजन को मिल रही सुविधाओं और विकसित भारत 2047 के सपने को मंच पर सजीव रूप दिया गया।

  निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति

नाटक का मार्गदर्शन श्रीमती अनीता राठौर, सुश्री विजयलक्ष्मी यादव, श्रीमती तनुप्रिया देवांगन और श्रीमती निहारिका शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री विजयलक्ष्मी यादव और श्रीमती अनीता राठौर ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एपीसी श्रीमती वर्तिका जॉन और श्रीमती श्रद्धा शर्मा ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम में श्री हितानंद अग्रवाल, श्रीमती मंजू सिंह, श्री सत्येन्द्र दूबे, श्री दिलेन्द्र यादव, श्री संपत यादव, श्री जय राठौर, श्रीमती प्रिया द्विवेदी, श्री राजा शर्मा, श्री ए. नारायण, श्री संजय साहू, श्रीमती हेमलता निर्मलकर, श्री केशव चन्द्रा और श्री मुकेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं नागरिक उपस्थित थे। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी श्री केशव चन्द्रा, श्री तारा राजक और श्रीमती कृष्णी राठौर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के प्राचार्य श्री नीलकंठ राठौर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन में लगभग 438 लोगों की सहभागिता रही।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button