कोरबा में 16 अक्टूबर को पहुंचेंगे ‘हनुमान अंश’ पिक्चर के मुख्य पात्र शोभिनव सत्या जी
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म से मिली पहचान, घंटाघर मैदान में रामलीला एवं दशहरा मेले में होंगे शामिल; 17 अक्टूबर को फुटका पहाड़ में होगा वॉकथॉन
कोरबा। धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अवसर सामने आया है। बाबा नीम करोली जी के जीवन पर आधारित पिक्चर ‘हनुमान अंश’ में मुख्य पात्र की भूमिका निभाने वाले श्री शोभिनव सत्या जी 16 अक्टूबर 2026 को कोरबा पहुंचेंगे। उनका आगमन नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले के अवसर पर घंटाघर मैदान में होगा।
आयोजकों के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ पिक्चर बाबा नीम करोली जी के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत पर आधारित है। इस फिल्म में बाबा के जीवन को चरितार्थ करने वाले शोभिनव सत्या जी को देखने और उनसे मिलने का अवसर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। फिल्म को देश-विदेश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा और सराहा गया है।
17 अक्टूबर को फुटका पहाड़ में होगा वॉकथॉन
धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर 2026 को फुटका पहाड़ में भगवान के श्रीचरणों में वॉकथॉन का आयोजन भी प्रस्तावित है। आयोजकों ने समस्त सनातनी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
सपरिवार शामिल होने की अपील
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे 16 अक्टूबर को घंटाघर मैदान में आयोजित रामलीला एवं दशहरा मेले में पहुंचकर शोभिनव सत्या जी के दर्शन एवं स्वागत का लाभ लें। साथ ही 17 अक्टूबर को फुटका पहाड़ में आयोजित वॉकथॉन में सहभागी बनकर धार्मिक आस्था, प्रकृति प्रेम और सनातन संस्कृति के संदेश को आगे बढ़ाएं।
कोरबा में होने वाले इन आयोजनों को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बनने की उम्मीद है। आयोजकों ने सभी सनातनी परिवारों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया है।
जय श्रीराम! 🙏 सीताराम!

Live Cricket Info
