आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमीक्षा

रामपुर और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को दिया गया चुनावी साक्षरता क्लब का प्रशिक्षण

मतदान केंद्र स्तर पर मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश

कोरबा, 03 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 20-रामपुर और 21-कोरबा विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) संबंधी प्रशिक्षण 01 अक्टूबर को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कोरबा एवं करतला विकासखंड के बीएलओ शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर ने बीएलओ को अपने मतदान केंद्रों में ईएलसी गठित कर स्वीप कार्ययोजना के अनुरूप मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गतिविधियों का संचालन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाए।

सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता में बीएलओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने 14 से 17 वर्ष आयु के भावी मतदाताओं, 18 से 25 वर्ष के युवा मतदाताओं तथा महिला, दिव्यांग, बुजुर्ग और थर्ड जेंडर मतदाताओं सहित सभी वर्गों तक चुनावी प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने को कहा। उन्होंने मतदाता पंजीकरण, मतदाता सेवाओं, मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में मतदान केंद्र स्तर पर जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘कोई भी मतदाता पीछे न छूटे’ के सिद्धांत के अनुरूप सभी पात्र मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

  सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सीपेट स्याहीमुड़ी में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रशिक्षण में तहसीलदार श्री सत्यपाल रॉय एवं श्री राहुल पांडेय, नायब तहसीलदार श्रीमती जानकी काठले, श्री मधुसूदन साहू, श्री दीपक पटेल एवं श्री चंद्रभूषण चंद्रा, दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मास्टर ट्रेनर्स, जिला निर्वाचन कार्यालय के सुपरवाइजर तथा बीएलओ उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button