आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

सेवा सेतु शिविर में 22 हितग्राहियों को मिले प्रमाण पत्र और डिजिटल किसान किताब

छुरीकला में नागरिकों को राजस्व विभाग की सेवाओं और आवेदन प्रक्रिया की दी गई जानकारी

कोरबा, 03 अक्टूबर। नगर पंचायत छुरीकला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पदमनी प्रीतम देवांगन और उपाध्यक्ष श्री हीरानंद पंजवानी की उपस्थिति में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में 12 हितग्राहियों को आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तथा 10 हितग्राहियों को डिजिटल किसान किताब वितरित की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर के प्रारंभ में राजस्व विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों को भू-अभिलेख एवं डिजिटल रिकॉर्ड से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत आबादी पट्टा तथा नामांतरण (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया और लाभों के बारे में बताया। एक ही स्थान पर राजस्व सेवाओं की जानकारी और आवश्यक दस्तावेज मिलने से हितग्राहियों को सुविधा हुई।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button