छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरहादसा

एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी; नर्स की मौत, 3 घायल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस में सवार नर्स शबनम खान (35) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एंबुलेंस में रखा था 72 वर्षीय व्यक्ति का शव

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर निवासी राजेंद्र खत्री (72) को इलाज के लिए डिमरापाल से रायपुर के एसएमसी अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनका शव एंबुलेंस से जगदलपुर वापस ले जा रहे थे। एंबुलेंस में राजेंद्र खत्री के परिजन और नर्स भी मौजूद थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पहले डिवाइडर से टकराई, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी

हादसा धमतरी के संबलपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस में साइड की ओर बैठी नर्स शबनम खान गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

  Janjgir news:– 18 शराब दुकानों के कलेक्शन की रकम 78लाख रुपए की लूट, सुरक्षाकर्मी गनमैन को मारी गोली, आईजी मौके पर,

मृतक के तीन परिजन घायल

हादसे में राजेंद्र खत्री के बेटे देवेंद्र खत्री, पत्नी उषा खत्री और बेटी मीनाक्षी घई घायल हुई हैं। तीनों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। वहीं, नर्स शबनम खान के शव को वरदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

अर्जुनी पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button