कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसड़क सुरक्षासमस्या
बतारी मोड़ पर लगी वाहनों की कतार

कोरबा 28 सितंबर। दीपका-पाली मुख्य मार्ग पर बतारी मोड़ के निकट आज सुबह जाम की स्थिति निर्मित हो जाने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके कारण इस मार्ग से आने जाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
ज्ञात रहे यहां पर वाहनों की पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं होने तथा भारी वाहनों को सडक पर ही खड़ी करने के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार दुर्घटनाएं भी घटित हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने यहां पर भारी वाहनों को खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था किये जाने की मांग प्रशासन व एसईसीएल प्रबंधन से की है ताकि समस्या से छुटकारा मिल सके।

Live Cricket Info