✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसामाजिकसुरक्षा

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प

जीवन के बाद भी मानव सेवा का संकल्प, नेत्रदान और अंगदान के लिए आगे आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी
मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया अंगदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

कोरबा 24 सितम्बर 2026/ किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद और किसी की दुनिया में रोशनी लाने का संकल्प मानव सेवा का अनमोल रूप है। इसी भावना के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत  नगर में आयोजित वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नेत्रदान एवं अंगदान का संकल्प लेकर समाज के सामने सेवा और संवेदना की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अंगदान का निर्णय किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। वहीं नेत्रदान के माध्यम से किसी व्यक्ति के जीवन में दृष्टि का उजाला लौटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है।

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने नेत्रदान तथा काउंसलर श्रीमती वीणा मिस्त्री ने अंगदान के लिए सहमति व्यक्त करते हुए घोषणा पत्र भरा। उनके इस संकल्प के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह पहल मानव सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के साथ अन्य नागरिकों को भी अंगदान एवं नेत्रदान के लिए प्रेरित करने वाली रही।

  सामान्य प्रशासन विभाग ने किया सरकारी छुट्टियों का ऐलान

 वीणा मिस्त्री ने कहा, “मैं लंबे समय से अंगदान के बारे में सोच रही थी। आज सेवा संकल्प अभियान के इस अवसर पर अपना संकल्प पूरा कर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मेरे अंग किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने या उसे बेहतर बनाने में काम आएं, इससे बड़ी संतुष्टि मेरे लिए कुछ नहीं है। मैं चाहूंगी कि अधिक से अधिक लोग अंगदान के महत्व को समझें और इस मानवीय कार्य के लिए आगे आएं।”

सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा, “नेत्रदान किसी व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटाने का माध्यम बन सकता है। हमारे बाद भी हमारी आंखें किसी जरूरतमंद की दुनिया को रोशन कर सकें, यह मानव सेवा का अत्यंत भावपूर्ण संकल्प है। समाज के अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर नेत्रदान का संकल्प लेना चाहिए।”

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लिए गए ये संकल्प इस भावना को मजबूत करते हैं कि मानव सेवा का प्रभाव जीवन की सीमाओं से आगे भी पहुंच सकता है। एक व्यक्ति का निर्णय किसी दूसरे के जीवन में नई रोशनी, नई उम्मीद और जीवन जीने का अवसर बन सकता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button