आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमस्यासमीक्षा

कलेक्टर जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं,

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश’

कोरबा, 21  सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ वनांचल एवं पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए।  जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य  इलाज में सहायता, शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण पर कार्यवाही,  प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, पीएम आवास  योजना शहरी  की लंबित राशि का भुगतान, राहत राशि दिलाने, बिजली बिल में सुधार,  नए राशन कार्ड,  सड़क मरम्मत, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, दिव्यांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लंबित वेतन-मानदेय के भुगतान, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच और आजीविका के साधनों से जोड़ने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।

कलेक्टर श्री दुदावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ देकर  आवश्यक राहत पहुँचाने निर्देशित किया।

  आग का तांडव: तीन दुकानें जलकर खाक, दमकल सेवा फेल!

जनदर्शन के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button