✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी ख़बरराजकाज🏙️ राज्य व शहर

सेवा संकल्प यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संदेश, विष्णु भैया बोले- युवा शक्ति सेवा और राष्ट्र निर्माण की बने मजबूत ताकत

रायपुर। राजधानी रायपुर में मंगलवार को आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम में सेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण का संदेश गूंजा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से बाइक यात्रा कर रायपुर पहुंचे युवाओं का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी को सकारात्मक दिशा देना आज की आवश्यकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, युवाओं को जोड़ने का अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा को केवल एक बाइक यात्रा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह युवाओं को सेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम है। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि से वाराणसी तक सेवा का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है।

यात्रा के दौरान युवाओं द्वारा स्वच्छता, नशामुक्ति, टीबी मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध को मजबूत करते हैं।

बस्तर के बच्चों की आंखों में अब बड़े सपने

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बस्तर में आए बदलाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कभी हिंसा और भय से प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब शांति, विश्वास और विकास का वातावरण मजबूत हुआ है। दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से नई पीढ़ी के सामने आगे बढ़ने के अवसर बढ़े हैं।

युवा संवाद के दौरान बस्तर से रायपुर में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों गोविंद कुमार, दृष्टि ध्रुव, दीपक मरकाम और दीना उइके ने अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने कहा कि बस्तर की नई पीढ़ी अब भारतीय सेना, सिविल सेवा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग सहित अलग-अलग क्षेत्रों में करियर बनाने के सपने देख रही है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर के बच्चों की आंखों में दिखाई दे रहे सपने बदलते छत्तीसगढ़ की सुखद तस्वीर हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।

  धमतरी और बालोद जिलों में 5 सिंचाई योजनाओं के लिए 21.50 करोड़ रुपये स्वीकृत

1200 युवा, करीब 2000 किलोमीटर की यात्रा

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि सेवा संकल्प यात्रा के तहत करीब 1200 युवा लगभग 2000 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक करने के साथ सेवा गतिविधियों का संदेश दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ भी ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने भविष्य की आवश्यकताओं और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इसका उद्देश्य विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर नागरिक तक पहुंचाना है।

सेवा संकल्प अभियान में प्रदेश की बड़ी भागीदारी

मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान प्रदेश में आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। उन्होंने कहा कि सेवा और जनभागीदारी से जुड़े ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्ष 2014 में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में काम करने के अनुभव का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की कार्यशैली, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और युवाओं की मौजूदगी

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, लक्ष्मी वर्मा एवं वी.डी. शर्मा सहित विधायक, निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सेवा संकल्प यात्रा के बाइक राइडर्स और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सेवा संकल्प यात्रा के जरिए युवाओं को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बस्तर के युवाओं की भागीदारी ने बदलते छत्तीसगढ़ और नई पीढ़ी की आकांक्षाओं को भी सामने रखा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button