किसान आंदोलनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसमस्यासमीक्षा

महाप्रबंधक से सौंपे ज्ञापन का सकारात्मक पहल नहीं, 16 सितंबर से आंदोलन का ऐलान

कोरबा 13 सितंबर। अस्थाई रोजगार एवं ग्रामवासियों की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को सौंपे गए ज्ञापन का अब तक सकारात्मक जवाब नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने अब आंदोलन का ऐलान करते हुए एसईसीएल प्रबंधन को अनिश्चितकालीन घेराव एवं तालाबंदी की चेतावनी दी है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 4 सितंबर 2026 को पत्र के माध्यम से अस्थाई रोजगार के संबंध में ग्रामवासियों के साथ त्रिपक्षीय बैठक आयोजित कराने की मांग की गई थी। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्य महाप्रबंधक, एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों का आरोप है कि ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद प्रबंधन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार मांगों की अनदेखी के कारण वे आंदोलन के लिए मजबूर हैं। उन्होंने घोषणा की है कि 16 सितंबर बुधवार से एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय एवं खदान का अनिश्चितकालीन घेराव और तालाबंदी करते हुए शांतिपूर्ण हड़ताल की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की संपूर्ण जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन एवं शासन-प्रशासन की होगी। आंदोलनकारियों ने प्रबंधन से तत्काल वार्ता कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

  सरडीह गांव में पानी टंकी बनी फिर भी जलापूर्ति बाधित, पहाड़ी कोरवाओं के विकास के नाम पर बड़े दावे

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button