Big newsBilaspurCrimeIAS/IPSहादसा

थप्पड़ का बदला, रेलवे सुपरवाइजर हत्याकांड का खुलासा, 16 वर्षीय नाबालिग गिरफ्तार

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र की RPF कॉलोनी में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर नरेश गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या को 16 वर्षीय नाबालिग ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पिटाई का बदला लेने के लिए उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

घटना गुरुवार की है। RPF कॉलोनी स्थित पानी टंकी के पास नरेश गुप्ता का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। FSL टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में एक संदिग्ध युवक हाफ पैंट और टी-शर्ट में नजर आया। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और हत्या में शामिल नाबालिग तक पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से नरेश के सिर पर हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद नरेश जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

  क्या "रसूखदार आरक्षक" चला रहा थाना ? प्रभारी की चुप्पी संदिग्ध

बिहार के आरा निवासी 35 वर्षीय नरेश गुप्ता रेलवे ठेकेदार अनिल सिंह की कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर के रूप में काम करता था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे साइट पर काम करने वाले कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने नरेश को आवाज लगाई और फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी गेट के भीतर गए तो जमीन पर नरेश की खून से सनी लाश देखकर उनके होश उड़ गए।

पुलिस ने CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच करते हुए नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। हत्या के पीछे पिटाई का बदला लेने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button