🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजराजनीतिसुरक्षा

सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों की जमीन पर बसे लोगों को पट्टा दिलाने उद्योग मंत्री की पहलः मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जमीन शासन को हस्तांतरण करने का आग्रह

सीएसईबी, एनटीपीसी, एसईसीएल सहित अन्य विभागों की जमीन पर काबिज लोगों को पट्टा दिलाने आवश्यक कार्यवाही का किया अनुरोध

Advertisement Carousel

कोरबा 03 सितम्बर। नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र में लंबे समय से सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों की जमीन पर काबिज लोगों को स्थायी पट्टा दिलाने की दिशा में नगर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्रीलखन लाल देवांगन द्वारा पहल की गई है। मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर आवासीय पट्टे के लिए सर्वे हेतु आभार व्यक्त किया है. उन्होने कोरबा क्षेत्र की विभिन्न शासकीय एवं औद्योगिक संस्थाओं की भूमि पर वर्षों से निवासरत लोगों को स्थायी पट्टा प्रदान किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाही करने का आग्रह किया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मंत्री देवांगन ने पत्र में बताया कि राजस्व, नजुल एवं आबादी जमीन पर काबिज लोगों के नाम सर्वे सूची में जोड़े जा रहें हैं, लेकिन नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी, एनटीपीसी, एसईसीएल, जल संसाधन, वन एवं बालको जैसी संस्थाओं के औद्योगिक क्षेत्रों की खाली पड़ी जमीन पर पिछले 40 से 50 वर्षों से काबिज लोग पट्टे के सर्वे सूची में शामिल नहीं हो पा रहें हैं। इन क्षेत्रों में शासन द्वारा बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन स्थायी पट्टा नहीं होने के कारण यहां रहने वाले लोग प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ऐसी भूमि को शासन के पक्ष में हस्तांतरित कर वहां निवासरत लोगों को स्थायी पट्टा प्रदान किया जाना उचित होगा।

  पर्यावरणीय नियमों की अनदेखीः धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर शासकीय भूमि पर डम्पिंग, एन. टी. पी. सी. को पर्यावरण संरक्षण मण्डल ने 90 लाख का लगाया अर्थदंड

पत्र में मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र के नागरिक लगातार स्थायी पट्टा दिलाने की मांग करते रहे हैं। मंत्री देवांगन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी, एनटीपीसी, एसईसीएल, जल संसाधन, वन एवं बालको की संबंधित भूमि को शासन के पक्ष में हस्तांतरित कराकर वहां निवासरत लोगों को स्थायी पट्टा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाही की जाए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button