🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

क्रिटिकल मिनरल्स की नीलामी को लेकर कल नवा रायपुर में रोड शो, CM साय करेंगे शिरकत

रायपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों के क्षेत्र में निवेश और संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के खान मंत्रालय की ओर से क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी की 8वीं किश्त को लेकर रोड शो का आयोजन 31 अगस्त को मेफेयर लेक रिजॉर्ट, नवा रायपुर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।

Advertisement Carousel

रोड शो में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे भी शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, खनन विशेषज्ञ तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक्स नीलामी के लिए

भारत सरकार ने क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल्स की 8वीं किश्त में 20 खनिज ब्लॉक्स नीलामी के लिए रखे हैं। इनमें 3 माइनिंग लीज और 17 कंपोजिट लाइसेंस ब्लॉक्स शामिल हैं। इन ब्लॉक्स में ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, रेयर मेटल्स, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, मोलिब्डेनम और टंगस्टन जैसे महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं।

इन खनिजों को देश की ऊर्जा सुरक्षा, आधुनिक तकनीक, औद्योगिक विकास और रणनीतिक जरूरतों के लिहाज से अहम माना जाता है। रोड शो के जरिए इन संसाधनों में निवेश की संभावनाओं और नीलामी प्रक्रिया की जानकारी उद्योग जगत के सामने रखी जाएगी।

टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी की होगी शुरुआत

कार्यक्रम में खनिज क्षेत्र को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने की दिशा में दो महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल लॉन्च किए जाएंगे।

  CG:– चलती क्लास के बीच स्कूल का छत गिरा, बच्चें हुए घायल, अस्पताल में दाखिल करवाया गया

इस दौरान सीएमडीसी और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच एमओयू तथा कोरन्डम कटिंग एवं पॉलिशिंग प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ समझौते का आदान-प्रदान भी प्रस्तावित है। माइनर मिनरल्स पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन और तीन लाइमस्टोन माइनिंग लीज ब्लॉक्स के लिए एनआईटी जारी करने की प्रक्रिया भी कार्यक्रम में होगी।

नीलामी और निवेश के अवसरों पर होगा मंथन

दोपहर 2 बजे से तकनीकी सत्र आयोजित होगा। इसमें खनिज ब्लॉक्स की नीलामी प्रक्रिया, निवेश के अवसर, अन्वेषण और टेंडर प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित खनिज ब्लॉक्स पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।

एसबीआई कैप्स की ओर से मिनरल ऑक्शन प्रोसेस और टेंडर डॉक्यूमेंट तथा एमएसटीसी की ओर से मिनरल ई-ऑक्शन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद ओपन हाउस डिस्कशन में उद्योग प्रतिनिधि, निवेशक और विशेषज्ञ खनिज संसाधनों तथा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

नीलाम खनिज ब्लॉक्स की प्रगति की भी होगी समीक्षा

रोड शो के बाद समीक्षा बैठक में पहले से नीलाम किए गए प्रमुख खनिज ब्लॉक्स के ऑपरेशनलाइजेशन और संचालन की प्रगति पर चर्चा होगी। खनन परियोजनाओं को जल्द शुरू करने और जरूरी समन्वय से जुड़े मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा। इसके बाद माइन विजिट भी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और महत्वपूर्ण खनिजों के अन्वेषण एवं खनन को गति देने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button