🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजलापरवाहीसंगठनसमस्या

पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा मामलाः तिलकेजा पंचायत सचिव को नोटिस, जवाब नहीं देने व जांच में सहयोग नहीं करने पर जिला सीईओ हुए सख्त, किया सस्पेंड

कोरबा 24 अगस्त। जनपद पंचायत कोरबा के अंतर्गत आने वाले सांसदआदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में प्रधानमंत्री आवास योजना में फर्जी हितग्राहियों के नाम से राशि जारी करवा कर उसका बंदरबांट करने के मामले में तिलकेजा की पंचायत सचिव नविता दुबे को निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड समन्वयक देवानंद श्रीवास को वहां से हटकर जनपद में अटैच करने की कार्रवाई की गई है।

Advertisement Carousel

बता दें कि इस मामले में की गई शिकायत में 48 लोगों के नाम से फर्जीवाड़ा का गंभीर आरोप लगाया गया। आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र साहू के द्वारा की गई शिकायत के बाद मामले में जांच हेतु जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन (आईएएस) द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा जांच के सिलसिले में सचिव श्रीमति नविता दुबे को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश जारी किया गया।
सरपंच/सचिव को 48 हितग्राहियों का राशि जिनके खाते में गया उनका आधार कार्ड, बैंक पासबुक का प्रथम पृष्ठ एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी रजिस्टर लेकर दिनांक 13.08.2026 को कार्यालय उप संचालक पंचायत जिला कोरबा में उपस्थित होने कहा गया था किंतु सरपंचध्सचिव उपस्थित नही हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी तरह श्रीमती नविता दुबे सचिव ग्राम पंचायत तिलकेजा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाकर 03 दिवस के भीतर जवाब चाही गई थी किंतु श्रीमती दुबे द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब नही दिया गया एवं जांच में सहयोग नही करने के फलस्वरूप शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। उनका यह कृत्य छ.ग. पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के विपरीत होने से छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के भाग दो नियम 4 के तहत् एतद् द्वारा निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कोरबा निर्धारित किया गया है एवं इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button