🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़न्यायालयराजकाजसंगठनसमीक्षा

नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर

सफल क्रियान्वयन हेतु गठित पैनल की अध्यक्षता में नगर निगम, सीएसपीडीसीएल, बैंकों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित

Advertisement Carousel

कोरबा 21 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के संबंध में गठित पैनल की अध्यक्षता में  नगर निगम कोरबा, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों एवं विभिन्न बैंकों के पदाधिरियों के साथ राजीनामा योग्य प्रकरणों को प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के रूप में प्रस्तुत कर  निराकरण कराये जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में नगर निगम से संबंधित संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य वसूली संबंधी प्रकरणों, सी.एस.पी.डी.सी.एल. से संबंधित विद्युत बिल/बकाया बिल/बकाया राशि तथा बैंकों से संबंधित ऋण एवं वसूली के प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौते से निराकृत किये जाने पर जोर दिया गया। न्यायाधीशगण की गठित पैनल नेे उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों से अपील की गयी कि वे संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों की जानकारी देते हुए अधिकारिक प्रकरणों को समझौते के आधार पर निराकृत कराने का प्रयास करें।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button