🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्यासमीक्षाहड़ताल

दीपका में एसीबी समूह की कोयला वाशरियों के खिलाफ धरनाः भारतीय जनाधिकार पार्टी ने सीबीआई जांच की उठाई मांग, अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोरबा 19 अगस्त। भारतीय जनाधिकार पार्टी ने दीपका में एसीबी समूह की कोयला वाशरियों, संबद्ध ताप विद्युत परियोजनाओं और अन्य औद्योगिक गतिविधियों में कथित अनियमितताओं के विरोध में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी ने वर्ष 1999 से अब तक की गतिविधियों की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

Advertisement Carousel

धरना प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कार्यपालन दंडाधिकारी एवं तहसीलदार दीपका अभिजीत राज भानु के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सहित केंद्र और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। भारतीय जनाधिकार पार्टी ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। साथ ही सीबीआई के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का भी आग्रह किया गया है। पार्टी ने राज्य सरकार से भी बहु-विभागीय जांच दल गठित करने की मांग रखी है, ताकि कोयला, ईंधन, परिवहन और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की एक साथ जांच की जा सके।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पार्टी का कहना है कि कथित अनियमितताओं का दायरा केवल किसी एक कोयला वाशरी तक सीमित नहीं माना जाना चाहिए। इसलिए संबंधित वाशरियों, ताप विद्युत परियोजनाओं और कोयला परिवहन व्यवस्था की व्यापक जांच जरूरी है। ज्ञापन में दीपका, गेवरा, कुसमुंडा, चाकाबुरा, रतिजा, रेनकी और बिंझारी समेत सभी संबद्ध कोयला वाशरियों को जांच के दायरे में शामिल करने की मांग की गई है। इसके अलावा संबंधित ताप विद्युत परियोजनाओं और कोयला परिवहन व्यवस्था की भी जांच की मांग की गई है।

  CG news:– मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हॉस्टल में महिला चिकित्साधिकारी ने लगाई फांसी

पार्टी ने प्रत्येक वाशरी की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की गतिविधियों का रिकॉर्ड खंगालने की मांग की है। इसमें स्वीकृत क्षमता, पर्यावरणीय स्वीकृति, सीटीई और सीटीओ तथा वास्तविक कोयला प्राप्ति एवं प्रसंस्करण क्षमता का वर्षवार मिलान कराने की मांग शामिल है।

भारतीय जनाधिकार पार्टी ने मांग की है कि संबंधित औद्योगिक इकाइयों को मिली अनुमतियों और वास्तविक संचालन के बीच किसी तरह का अंतर है या नहीं, इसकी विस्तृत जांच की जाए। इसके लिए सरकारी रिकॉर्ड, पर्यावरणीय अनुमति, उत्पादन क्षमता और कोयला आपूर्ति से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण कराने की मांग की गई है।

पार्टी ने केंद्र और राज्य सरकार से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। वहीं, धरना प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button