सखी वन स्टॉप सेंटर में सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु आवेदन 23 जुलाई तक आमंत्रित

कोरबा 09 जुलाई 2026/ सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं की भर्ती हेतु 23 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिस पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है उनमें साईको-सोशल कांउसलर- 01 पद, पैरालीगल कार्मिक/वकील- 01 पद, पैरा मेडिकल कार्मिक- 01 पद, कार्यालय सहायक-01 पद, सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड- 03 पद शामिल हैं।

उक्त पदों हेतु आवेदन 23 जुलाई तक स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा में प्रस्तुत किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा ने बताया कि उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्याता, अनुभव, कार्य दायित्व एवं अन्य विवरण जिले की वेबसाइट www.korba.nic.in पर उपलब्ध है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा से संपर्क किया जा सकता है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।