🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारप्रेरणासंगठनसामाजिक

मेमन जमात ने सादगी और सेवा के संदेश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

कोरबा 16 अगस्त। मेमन जमात कोरबा द्वारा देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेमन जमात के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अमीन शेखानी के अध्यक्षीय नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Advertisement Carousel

इस अवसर पर समाज सुधार एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया गया। शादी-ब्याह में प्री-वेडिंग शूट, बैंड-बाजा एवं डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ समाजजनों से अपील की गई कि विवाह समारोह में होने वाले अनावश्यक एवं दिखावे से जुड़े खर्चों में कमी लाकर सादगी को अपनाया जाए तथा धन का सदुपयोग जरूरतमंदों की सहायता एवं समाजहित के कार्यों में खर्च किया जाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसी क्रम में तीजा एवं चालीसवां (मृत्यु भोज) पर भी पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय दोहराया गया। समाजजनों से विशेष गुजारिश की गई कि मृत्यु के अवसर पर समाज को भोज के लिए आमंत्रित करने के बजाय गरीब, मिस्कीन, जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को भोजन कराया जाए, ताकि किसी परिवार पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े और दुख की घड़ी को मानव सेवा एवं सदका-ए-जारीया जैसे नेक कार्य से जोड़ा जा सके। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर को मानव सेवा और दुआ का दिन बनाते हुए समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीमार एवं अस्वस्थ समाजजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उनके जल्द स्वस्थ होने, अच्छी सेहत एवं सलामती के लिए दुआ की।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button