🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsIAS/IPSKORBA

बांगो बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ने पर सात गेट खोले गए

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला स्थित हसदेव बांगो बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ने के कारण आज देर शाम बांध के सात गेट खोले गए. बांध से 25000 क्यूसेक से अधिक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है. जल संसाधन विभाग ने वासुदेव नदी के तट पर बसे 34 ग्राम पंचायत के नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Advertisement Carousel

जल संसाधन विभाग, हसदेव बांगो बांध संभाग के सहायक अभियंता भारती ने बताया कि बांध के ऊपरी हिस्से में स्थित बैकुंठपुर कोरिया जिला सहित कैचमेंट एरिया में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. बांध में 94% जल भराव हो चुका है. लिहाजा बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है. 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने बताया कि हसदेव नदी के तट पर स्थित 34 ग्राम पंचायत में नागरिकों से सावधान रहने की अपील की गई है और नदी से दूर रहने की मुनादी कराई गई है.

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button