साइबर अपराध के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होगा “साइबर जागृति अभियान”, 7 सप्ताह तक चलेगा जागरूकता अभियान

कोरबा। साइबर अपराध से लोगों को जागरूक और सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जाएगा। सात सप्ताह तक चलने वाले इस प्रदेशव्यापी अभियान का उद्देश्य आम लोगों को साइबर ठगी, डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

Advertisement Carousel

SP सिद्धार्थ तिवारी ने QR कोड स्कैन कर किया अभियान का शुभारंभ

जिला कोरबा में अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने अभियान की लिंक और QR कोड जारी किया। SP सिद्धार्थ तिवारी ने स्वयं QR कोड स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने जिलेवासियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों, संस्थानों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स और कलाकारों से अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

“साइबर जागृति की एक सेल्फी” बनेगी अभियान की पहचान

अभियान की मुख्य थीम “साइबर जागृति की एक सेल्फी” रखी गई है। लोग छत्तीसगढ़ पुलिस या जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी लिंक के माध्यम से अथवा QR कोड स्कैन करके जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में अपनी फोटो ले सकेंगे। इसके बाद इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर साइबर सुरक्षा का संदेश दूसरों तक पहुंचा सकेंगे।

  सेजेस पोलमी परिसर में मनाया गया संयुक्त शाला प्रवेश उत्सव, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

SP सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट हुए थे, उसी तरह साइबर अपराध के खिलाफ भी समाज को एकजुट होकर जागरूकता फैलानी होगी।

सात सप्ताह में अलग-अलग विषयों पर होंगे कार्यक्रम

पहला सप्ताह: स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी।

दूसरा सप्ताह: बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलेगा।

तीसरा सप्ताह: वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल के विषय पर टाउन हॉल आयोजित किए जाएंगे।

चौथा सप्ताह: महिला कॉलेजों और सामुदायिक समूहों में स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउजिंग को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।

पांचवां सप्ताह: रोजगार कार्यालय, ITI और कौशल विकास केंद्रों में युवाओं को जॉब फ्रॉड और फिशिंग से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

छठवां सप्ताह: डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

सातवां सप्ताह: ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में गांधी जयंती के अवसर पर “साइबर मुक्त छत्तीसगढ़” संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

Live Cricket Info