✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठन

अदानी कोरबा पावर प्लांट की अनुकरणीय पहल, अखबार वितरकों को बांटे रेनकोट

कोरबा 09 अगस्त। बारिश के इस मौसम में जब हर कोई घर में दुबक कर बैठना पसंद करता है, तब भी हमारे घरों तक सुबह-सवेरे ताजा खबरें पहुंचाने वाले अखबार वितरकों (हॉकरों) का समर्पण किसी मिसाल से कम नहीं होता। इनकी इसी मेहनत और कठिनाइयों को समझते हुए अदानी कोरबा पावर लिमिटेड ने एक बेहद सराहनीय पहल की है। कंपनी ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सदस्यों को सुरक्षा और सुविधा प्रदान करते हुए रेनकोट बांटे हैं।

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की ओर से कंपनी के पीआरओ श्री अतुल गुप्ता से वितरकों के लिए रेनकोट उपलब्ध कराने का विशेष आग्रह किया गया था। श्री गुप्ता ने इस पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा जताते हुए अदानी फाउंडेशन के माध्यम से इन रेनकोटों की व्यवस्था कराई। कंपनी के इस मानवीय और अनुकरणीय कदम की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। रेनकोट वितरण का यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अदानी कोरबा पावर लिमिटेड की ओर से उपस्थितिः लैंड एंड लाइजनिंग प्रमुख डॉ. विकास ठाकुर एवं सीएसआर ऑफिसर पवन महतो। विशेष अतिथिगण इंजीनियर राकेश चंद्र गुप्ता (अधीक्षण अभियंता, संचालन एवं संधारण, हसदेव बांगो हाइडल पावर स्टेशन मचाटोली), एनआईएस प्रशिक्षित कोच गुल्शन सिंह राजपूत, संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, और पार्षद रामकुमार साहू। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का गर्मजोशी से गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

  बुलडोजर से बचाने गणेश प्रतिमा की आड़: कब्जाधारी को मिली दस दिन की मोहलत, प्रशासन ने दी चेतावनी

कंपनी अधिकारियों ने कहा कि अखबार वितरक वर्षभर मौसम की परवाह किए बिना घर-घर समाचार पहुंचाने का बेहद महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। बरसात के दौरान उनकी परेशानियों को कम करने के उद्देश्य से यह छोटा सा सहयोग किया गया है। दूसरी ओर, संघ ने कंपनी प्रबंधन, पीआरओ अतुल गुप्ता एवं अदानी फाउंडेशन के प्रति दिल से आभार जताया है।

इस आयोजन को सफल बनाने में संघ के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों और वितरकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं- संरक्षकरू रेशम साहू जिला अध्यक्षरू विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिवरू जय सिंह नेताम, कोषाध्यक्षरू लक्ष्मी राठौर, विभिन्न इकाई अध्यक्ष: कन्हैया यादव (बबलू दृ कटघोरा इकाई अध्यक्ष), महेंद्र राठौर (हरदीबाजार इकाई अध्यक्ष), दिवाकर नायक (बांकीमोंगरा इकाई अध्यक्ष), अन्य प्रतिष्ठित सदस्य व वितरकरू विजय दास, राजू सैनी, संतराम (पाली), शंकर, दीवान, दीपक साहू (एनटीपीसी), रविंदर विजय मसी (बालको), राकेश साहू, सुरेश, सिराज, श्यामू, अनिल गिरी, राय सिंह कंवर, जीवन लाल चौहान, शांतिलाल, तपेश्वर राठौर, कृष्णा निर्मलकर, दिलबाग, हर्ष नेताम एवं दिलीप यादव।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button