करतला के जंगल में दंतैल हाथी ने ग्रामीण को सूंड से उठाकर पटका, मौके पर मौत, वन विभाग ने दी 25 हजार सहायता

कोरबा 01 अगस्त। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथी-मानव द्वंद्व का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। करतला वन परिक्षेत्र के बड़मार जंगल में दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी ने ग्रामीण को अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथी की मौजूदगी को देखते हुए जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे कोरबा वनमंडल के करतला रेंज के बड़मार परिसर में हुई। बड़मार गांव निवासी जागेश्वर राठिया (53) सुबह दिशा-मैदान के लिए स्कूल के पास स्थित जंगल की ओर गया था। इसी दौरान उसका सामना जंगल में घूम रहे दंतैल हाथी से हो गया। ग्रामीण कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जागेश्वर ने बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे अपनी सूंड से जकड़ लिया और उठाकर जमीन पर पटक दिया। हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

  रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट ने विशेष ड्राईव चलाकर जनरल कोच में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,

बताया गया है कि जंगल की ओर गए कुछ अन्य लोगों ने घटना को देखा और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंजर अक्ष पलक ऋषि, डिप्टी रेंजर पीतांबर कंवर समेत वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता के तौर पर 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। विभाग की ओर से आगे नियमानुसार सहायता राशि की प्रक्रिया भी की जाएगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।