GeneralKORBAअच्छी ख़बरअजब-गजबकोरबाछत्तीसगढ़देश - विदेशबड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर
KORBA: शहर में नई यातायात व्यवस्था लागू करने पर सहमति, मल्टीलेवल पार्किंग से जुड़े अहम फैसले
कोरबा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन को लेकर प्रशासन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय व्यापारियों के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी है। शुक्रवार को नगर पालिक निगम के साकेत स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।- बैठक में तय हुआ कि पावर हाउस रोड के सभी व्यापारी अपने निजी वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़े करेंगे और वहां से ई-कार्ट के माध्यम से अपनी दुकानों तक पहुंचेंगे। साथ ही ग्राहकों को भी पार्किंग का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- भारी वाहनों पर सख्त रोक
- नई व्यवस्था के तहत पावर हाउस रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ट्रक और अन्य बड़े वाहन केवल ओवरब्रिज के जरिए ही आवागमन करेंगे। वहीं ट्रैक्टर और मालवाहक वाहनों के लिए निर्धारित समय तय किया जाएगा, उसी अवधि में वे माल की डिलीवरी कर सकेंगे।
- इसके अलावा दर्री रोड ओवरब्रिज से भी ट्रक, बस और ट्रैक्टर के गुजरने पर रोक लगाने पर सहमति बनी है। ऐसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा और विशेष परिस्थिति में प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
- ई-कार्ट सुविधा से मिलेगी राहत
- व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा के लिए मल्टीलेवल पार्किंग से बाजार तक ई-कार्ट सेवा शुरू की जाएगी। इस पहल में कई व्यावसायिक संस्थानों ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है, जिनमें अनूपचंद त्रिलोकचंद, दिशा मोबाइल, पद्मिनी ज्वेलर्स, ऑटो सेंटर, अग्रवाल गारमेंट्स, न्यू जेके ज्वेलर्स और लायंस क्लब बालको सहित अन्य शामिल हैं।
- इन ई-कार्ट वाहनों पर संबंधित प्रतिष्ठानों का विज्ञापन भी प्रदर्शित किया जा सकेगा। इनके संचालन के लिए ड्राइवर नगर निगम उपलब्ध कराएगा और समय-समय पर रखरखाव की जिम्मेदारी भी निगम की होगी।
- बैठक में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, पुलिस विभाग के अधिकारी, निगम के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। यह पहल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने और बाजार क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कोरबा। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और भीड़भाड़ कम करने के उद्देश्य से नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन को लेकर प्रशासन, चेम्बर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय व्यापारियों के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी है। शुक्रवार को नगर पालिक निगम के साकेत स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।