स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

कोरबा। स्वर्गीय विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रेस क्लब के सभी सदस्यों, उनके परिजनों के साथ-साथ आमजन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया गया। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय विजय सिंह की स्मृति को सम्मान देना तथा समाज के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही और सभी ने इस पहल की सराहना की।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.