कोरबा के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को क्यों नहीं दिखता यह,,,तुलसी नगर बाईपास रोड पर रोज़ लग रहा लंबा जाम, आधे से एक घंटे तक जूझ रहे लोग

कोरबा। शहर के तुलसी नगर बाईपास रोड, जो राताखार की ओर निकलता है, इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यहां आए दिन लंबा जाम लग रहा है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर जब एक बार जाम लग जाता है तो स्थिति आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक बनी रहती है। सड़क के दोनों किनारों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और बड़े वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है। इसी कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है।

राहगीरों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मार्ग शहर का महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां से रोज़ाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद अब तक न तो जनप्रतिनिधियों और न ही प्रशासन या यातायात विभाग द्वारा इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए तथा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया जाए, ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.