🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
KORBA

कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा ग्राम पाली के तालाब में कुसमुंडा खदान से पानी की आपूर्ति कर एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल की गई है। इस प्रयास से ग्राम पाली सहित आसपास के क्षेत्र में जल उपलब्धता में सुधार हुआ है, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस कार्य को सफल बनाने में कुसमुंडा क्षेत्र की माइनिंग तथा ई एंड एम टीम ने लगातार 48 घंटे तक अथक परिश्रम करते हुए समन्वित रूप से कार्य किया। खनन कार्यों के साथ-साथ इतने कम समय में इस व्यवस्था को स्थापित करना टीम की प्रतिबद्धता, कुशल समन्वय और कार्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

इस कार्य के लिए आवश्यक होज पाइप की व्यवस्था सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा अत्यंत तत्परता के साथ की गई। विभाग ने मात्र दो दिनों के भीतर एनसीएल, सिंगरौली से आवश्यक सामग्री मंगवाकर उपलब्ध कराई, जिसके कारण इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना संभव हो सका।

 

इस पूरे कार्य में वरीय खनन प्रबंधक श्री समयलाल ने विशेष भूमिका निभाई और बिना विश्राम किए लगातार प्रयास करते हुए कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण कराया।

 

कुसमुंडा प्रबंधन ने कहा कि कंपनी खनन कार्यों के साथ-साथ आसपास के गाँवों के सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए भी प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी क्षेत्र के ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनहितकारी प्रयास निरंतर किए जाते रहेंगे।

  हजारों लोगों की उपस्थिति में अदाणी पॉवर लिमिटेड,रायखेड़ा के विस्तार के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल की जनसुनवाई सफलता पूर्वक सम्पन्न

 

कुसमुंडा क्षेत्र की इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे जल संकट की स्थिति में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button