🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSKORBAअच्छी ख़बरकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: सर्व सुविधायुक्त 100 बिस्तर का सुपरस्पेशलिटी ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ शनिवार 7 मार्च को

कोरबा। औद्योगिक नगरी कोरबा के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया सवेरा होने जा रहा है। शहर के हृदय स्थल नया बस स्टैंड, टी.पी. नगर में नवनिर्मित सर्व सुविधायुक्त 100 बिस्तर का सुपरस्पेशलिटी  ‘शिवाय हॉस्पिटल’ (Shivaay Hospital) का भव्य शुभारंभ शनिवार 7 मार्च को होने जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञों की टीम के साथ यह अस्पताल क्षेत्र में चिकित्सा के नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

Advertisement Carousel

दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में होगा भव्य उद्घाटन

अस्पताल का उद्घाटन समारोह 7 मार्च को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के कद्दावर नेताओं का जमावड़ा रहेगा:

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  • मुख्य अतिथि: श्री लखनलाल देवांगन (उद्योग मंत्री) एवं श्री श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य मंत्री)।
  • विशिष्ट अतिथि: श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, कोरबा)।
  • अति विशिष्ट अतिथि: श्री प्रेमचन्द पटेल (विधायक, कटघोरा)।
  • अध्यक्षता: श्री पवन सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत)।
  • गरिमामय उपस्थिति: श्री नूतन सिंह ठाकुर (सभापति, नगर निगम) एवं श्री गोपाल मोदी (भाजपा जिलाध्यक्ष)।

“हीलिंग बियॉन्ड मेडिसिन”: सिर्फ इलाज नहीं, देखभाल का संकल्प

शिवाय हॉस्पिटल का मूल मंत्र “हीलिंग बियॉन्ड मेडिसिन” है। अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य मरीजों को केवल दवाइयां देना नहीं, बल्कि एक सुरक्षित और आत्मीय वातावरण में पूर्ण स्वस्थ करना है।

अस्पताल की मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं

अस्पताल में वे तमाम सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके लिए अब तक कोरबा के लोगों को बिलासपुर, रायपुर या नागपुर की दौड़ लगानी पड़ती थी:

  1. अत्याधुनिक दूरबीन पद्धति (Laparoscopic Surgery): पथरी, हर्निया, बच्चेदानी और पेट के अन्य जटिल रोगों का बिना बड़े चीरा-फाड़ी के सफल ऑपरेशन।
  2. क्रिटिकल केयर: सिर की चोट (Head Injury), लकवा (Paralysis), ट्यूमर और किडनी रोगों का विशेषज्ञ उपचार।
  3. हड्डी एवं जोड़ रोग: अनुभवी डॉक्टरों द्वारा जोड़ों का प्रत्यारोपण (Joint Replacement)।
  4. 24/7 जांच सुविधाएं: मरीजों के लिए CT Scan, सोनोग्राफी, डिजिटल X-Ray और NCV जैसी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
  5. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम: डॉ. आस्था, डॉ. यशा और डॉ. मित्तल जैसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की देखरेख में मरीजों का उपचार होगा, उन्होंने कहा —

“कोरबा के मरीजों को अब बेहतर इलाज के लिए महानगरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। शिवाय हॉस्पिटल में हम कम खर्च में उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


आमंत्रण

शिवाय हॉस्पिटल के डॉ दिविक एच मित्तल ( न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन) , आशीष भावनानी ( B.Arch) , डॉ यशा मित्तल ( CEO)   के द्वारा हॉस्पिटल का संचालन किया जायेगा। इन्होंने शुभारंभ के शुभ अवसर पर गणमान्य नागरिकों एव विशिष्ट जनों को आमंत्रित कर गौरवमयी उपस्थिति हेतु विन्रम आग्रह किया है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button