🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अजब-गजबबड़ी ख़बर

सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500- 500 रुपए के करारे नोट ..!

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सीवरेज चैंबर से अचानक 500-500 के नोट बहने लगे. जिसे देखने के बाद लोगों में लूटने की होड़ मच गई. देखते-देखते ही देखते सीवरेज चैंबर के पास बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच गई और 500-500 के नोट लूटने लगी. जिसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सीवरेज से नोट निकालने के बाद सूखा रहे हैं और यह भी चेक कर रहे हैं कि नोट नकली है या असली? दरअसल बीकानेर में लोगों को सीवरेज चैंबर में 500 रुपये के नोट पड़े मिले. इस घटना से हैरान कई लोगों ने सीवरेज चैंबर में मिले नोटों को धोकर सुखाया.

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कुछ लोगों ने तो नोटों को साफ पानी से धोकर यह देखने की कोशिश भी की कि वे नकली तो नहीं हैं. नोटों को सूखने के लिए बाइक पर भी रखा गया. इस दौरान सीवरेज चैंबर से नोटों को लूटने की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को भी लग गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने लोगों को भगाया. लोगों को भगाते हुए पुलिस का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी लाठी लेकर लोगों को दौड़ाते हुए दिख रहा है. इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक बाद में पुलिस ने नोटों को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नोट असली हैं या नहीं. इसके अलावा पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर ये नोट कैसे सीवरेज चैंबर में आए? कहीं कोई कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इन नोटों को सीवरेज में बहाया तो नहीं?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button