एनसीडीसी स्कूल में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया’

कोरबा 01 मार्च। एनसीडीसी स्कूल में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग के मार्गदर्शन में एनसीडीसी स्कूल में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय ने अपने संबोधन में विज्ञान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है और देश के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने तथा नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, सामान्य ज्ञान एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास हुआ। उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर बच्चों में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

  युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शराब दुकान खुलने का विरोध

इस अवसर पर जिला समन्वयक फरहाना अली, संदीप पांडे, प्राचार्य अलका फिलिप्स, जिला शैक्षिक समन्वयक कामता जायसवाल, शुभी यादव, संजीत राय एवं विजय प्रताप सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Live Cricket Info