पत्नी की चरित्र शंका को लेकर चल रहे विवाद के बीच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ,परिजनों ने पत्नी और प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

कोरबा 01 फरवरी। जिले के रजगामार में 32 वर्षीय दिलेश्वर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजनों ने दिलेश्वर की पत्नी राजकुमारी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिलेश्वर और 30 वर्षीय राजकुमारी की शादी 12 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे, एक 12 साल का बेटा और एक 10 साल की बेटी है। पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के कारण दिलेश्वर एक महीने पहले अपने गृहग्राम नवागढ़ थाना क्षेत्र के हीरागढ़ चला गया था। शुक्रवार को दिलेश्वर अपनी पत्नी और बच्चों को घर वापस लाने के लिए रजगामार पहुंचा। उसने राजकुमारी को बताया था कि वह उसे और बच्चों को लेकर हीरागढ़ वापस जाएगा और वहां मेला देखेंगे। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दिलेश्वर की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि, उसके पति ने फोन पर बताया था कि वह कुमुण्डा में किसी के साथ खा-पीकर घर आ रहा है। घर पहुंचने पर वह केले लेकर आया था और शराब के नशे में था। केला खाने के बाद दिलेश्वर की तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। राजकुमारी ने यह भी बताया कि दिलेश्वर शराब छोड़ने के लिए देसी दवाइयों का भी सेवन कर रहा था।

  Korba breaking news : नशे में गाड़ी चलाने का बड़ा मामला: कोरबा टीपी नगर में हादसा टला, पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं, मृतक दिलेश्वर के चचेरे भाई लोध राम कश्यप ने बताया कि दिलेश्वर और राजकुमारी के बीच चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता था। इस विवाद को सुलझाने के लिए सामाजिक बैठकें भी हुई थीं। एक महीने पहले जब दिलेश्वर गांव आया था, तब उसने अपनी पत्नी के बारे में सारी बातें परिवार वालों को बताई थीं। परिजनों ने राजकुमारी और उसके प्रेमी पर दिलेश्वर की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भाई के बयान दर्ज किए हैं। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 143 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।