Bilaspur Accident News:– डिवाइडर पारकर रॉन्ग साइड में आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर,चार की मौत ,एक गंभीर, देखें वीडियो…

Bilaspur Accident News:–बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर रॉन्ग साइड में आकर स्कॉर्पियो से टकराया। स्कॉर्पियो सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया।

Advertisement Carousel

Bilaspur News:–बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भयानक सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोरबारायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सम्बलपुरी के पास यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमनेसामने टक्कर में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को तत्काल बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार गुरुवारशुक्रवार की रात करीब 2 बजे ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 बीडी 9044 सकरीरतनपुर की ओर से रायपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान ट्रेलर नियंत्रण खो बैठा और रॉन्ग साइड में प्रवेश कर सामने से रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 04 एम क्यू 4220 से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेकर पलट गया।

  "कोटा में भाजपा की सूपड़ा , कांग्रेस साफ! जूदेव बोले- जनता ने दिखाया विकास का विश्वास"

हादसे में स्कॉर्पियो में सवार छत्रपाल रात्रे (ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर), विशाल लहरे और अनमोल लहरे (बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली) और सोनू मिरी (कोटा) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रकाश रात्रे (ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर) गंभीर रूप से घायल हुए। राहत दल और सकरी पुलिस ने गैस कटर की मदद से दो घंटे तक वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

वीडियो: देखें हादसे का वीडियो

सूत्रों के अनुसार स्कॉर्पियो सवार लोग यादव ढाबा में आयोजित पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह समारोह में शामिल होने आए थे। हादसा लौटते समय हुआ। घटना ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड चलने वाले भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सकरी पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Live Cricket Info