Janjgir-Champa: – जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव 2026 में साहित्य का उत्सव अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ने बांधा दर्शकों का मन हास्य, ओज और श्रृंगार रस से सराबोर हुए श्रोता

Janjgir-Champa: -जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हास्य, ओज, श्रृंगार रस के साथ देशभर के कवियों ने प्रस्तुतियाँ दीं।हास्य-व्यंग, श्रृंगार और गीतों के संग हुआ दिल को छू लेने वाला कवि सम्मेलन जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और श्रोतागण हुए भाव विभोर

Janjgir-Champa: -जांजगीर-चांपा, 13 फरवरी 2026। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य आयोजन 11 से 13 फरवरी तक जिले के हाई स्कूल मैदान, जांजगीर और कृषि विज्ञान केंद्र जर्वे, जांजगीर में किया गया। इसी श्रृंखला में 12 फरवरी को हाई स्कूल मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसने श्रोताओं को सांस्कृतिक आनंद और साहित्यिक अनुभव से सराबोर कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी प्रमुख कविताओं और गीतों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। हास्य व्यंग, ओज, श्रृंगार रस और गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने श्रोताओं को पूरी तरह बांधे रखा और भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर कविता पाठ में भाग लेने वाले कवियों में शशिकांत यादव (मध्य प्रदेश), डॉ. आदित्य जैन (राजस्थान), श्री गौरव चौहान (उत्तर प्रदेश), श्री अमित शुक्ला (मध्य प्रदेश), प्रीति पाण्डेय (उत्तर प्रदेश), श्री अभिषेक पाण्डेय (छत्तीसगढ़),  मीर अली मीर (छत्तीसगढ़) और  बंशीधर मिश्रा (छत्तीसगढ़) शामिल थे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी श्रोता उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक साहित्य के महत्व को भी उजागर किया।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.