नशे के कारोबार पर बेलगहना पुलिस का बड़ा प्रहार: अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, वाहन समेत 15 लीटर महुआ शराब जब्त

बेलगहना पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बेलगहना पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में महुआ शराब और वाहन जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के  मामला दर्ज किया गया है

मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित चेतना अभियान के तहत नशामुक्त समाज बनाने और अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में बेलगहना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।दिनांक 06 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आमागोहन क्षेत्र में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जल संसाधन रेस्ट हाउस आवासपारा आमागोहन के पास घेराबंदी कर आरोपी सोनू उर्फ सोमकुमार यादव (32 वर्ष), पिता जयसिंह यादव, निवासी आमागोहन खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो अलग-अलग जरीकेन में कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 एएफ 6542 भी जब्त की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 41,500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार पात्रे, आरक्षक धीरज जायसवाल, अंकित जायसवाल एवं ईश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.