CG News : – कोसला धाम में श्रीराम लला प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ, भव्य महाआरती में गूंजा “जय श्रीराम

CG News: श्रीराम लला की प्राणप्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर माता कौशल्या की जन्मभूमि कोसला धाम में संत समागम एवं भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओत-प्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कोसला (रमन दुबे)।जांजगीर
नैला–जांजगीर जिले के अंतर्गत पामगढ़ के समीप स्थित कोसला धाम में अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राणप्रतिष्ठा को दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। माता कौशल्या मंदिर परिसर में सुबह से ही भजन–कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा।

भजन–कीर्तन और भंडारे का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। दूर–दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता कौशल्या मंदिर में दर्शन कर भगवान श्रीराम के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महाआरती में भक्तिमय हुआ वातावरण
शाम को आयोजित श्रीराम लला की महाआरती के दौरान “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा कोसला धाम राममय हो गया। श्रद्धालुओं ने देश, समाज और परिवार की सुख–समृद्धि एवं शांति की कामना की।

सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश
आयोजन समिति के गौरव तिवारी एवं देव साहू ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन–जन तक पहुंचाना, सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करना है।

  Chhattisgarh Gaudham Yojana:– गौधाम योजना बना हाथी दांत, सड़कों पर दुर्घटनाओं में मर रही गाए, चारागाहों में चारा नहीं, ऊंट के मुंह में जीरे समान बजट

संत–महात्माओं और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में श्री राम गोपाल दास महाराज (मारुति धाम, देवरघटा), श्री सर्वेश्वर दास महाराज (कोटमी सोनार), विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, पूर्व विधायक अंबेस जांगड़े सहित अनेक संत, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.