छत्तीसगढ़देश - विदेशराज्य एवं शहर

Bilaspur News:– ई-कॉमर्स वेयरहाउसों पर पुलिस की दबिश, ऑनलाइन डिलीवरी से आ रहे धारदार चाकू जब्त

Bilaspur News:– शहर में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिए धारदार चाकुओं की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने पहली बार कॉमर्स कंपनियों के वेयरहाउसों पर एकसाथ कार्रवाई की। अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत कई नामी कंपनियों के गोदामों में दबिश देकर पुलिस टीमों ने जांच की, जहां से बड़ी संख्या में धारदार चाकू बरामद कर जब्त किए गए।

Bilaspur बिलासपुर। ऑनलाइन शॉपिंग साइटों के माध्यम से बिना निगरानी धारदार हथियारों की आपूर्ति की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश में गुरुवार को बिलासपुर पुलिस ने जिले के तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और चकरभाठा थाना क्षेत्रों में स्थित विभिन्न वेयरहाउस और गोदामों पर एक साथ छापेमारी की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्रवाई के दौरान ब्लू डार्ट, कार्ट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, ब्लिंकिट सहित कई प्रमुख कॉमर्स कंपनियों और रिटेल स्टोर्स के गोदामों की गहन जांच की गई। इस दौरान कुछ वेयरहाउसों से चाकू और अन्य धारदार हथियार मिले, जिन्हें पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया।

पैकेट में हथियार, लेकिन कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं:–

पुलिस जांच में यह सामने आया कि कुछ पैकेटों में चाकू जैसे धारदार हथियार मौजूद थे, लेकिन पैकेज पर उनकी कोई स्पष्ट डिक्लेरेशन दर्ज नहीं थी। ऐसे में यह सामग्री बिना जांचपड़ताल के डिलीवरी के माध्यम से सीधे लोगों तक पहुंच रही थी, जो कानूनव्यवस्था के लिहाज से गंभीर खतरा बन सकती थी।

अब सप्लाई चेन की जांच:–

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ये हथियार किसके द्वारा ऑर्डर किए गए, कहां से भेजे गए और क्या इनका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि के लिए किया जाना था।

  गृह मंत्री शाह के दौरे से पहले बड़ी कार्रवाई: 9 नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया आत्मसमर्पण

वेयरहाउस प्रबंधक तलब, सख्त चेतावनी:–

एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी संबंधित कंपनियों के वेयरहाउस प्रबंधकों को तलब कर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन माध्यम से चाकू और अन्य प्रतिबंधित धारदार हथियारों की बिक्री और डिलीवरी पूरी तरह प्रतिबंधित है। भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कंपनी और संबंधित प्रबंधक सीधे जिम्मेदार होंगे।

इसके साथ ही पुलिस ने निर्देश दिए कि यदि किसी पैकेट में धारदार औजार या चाकू हों, तो उसका स्पष्ट उल्लेख पैकेज पर किया जाए, ताकि निगरानी और जांच सुनिश्चित की जा सके।

जिले में पहली बार बड़ी कार्रवाई:–

यह पहला मौका है जब बिलासपुर में कॉमर्स कंपनियों के वेयरहाउसों पर सीधे छापेमारी कर हथियार जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी पुलिस की सख्त निगरानी में हैं।

मामले में एडिशनल एसपी सिटी पंकज पटेल ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए धारदार हथियारों की सप्लाई कानूनव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। इसी वजह से वेयरहाउस स्तर पर जांच की गई। कुछ स्थानों से चाकू बरामद किए गए हैं। सभी कंपनियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री और डिलीवरी नहीं होगी। नियम तोड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button