जनमन योजना में भारी लापरवाही, निर्माणाधीन सड़क के बीच खंभा बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

जनमन योजना में विभागीय तालमेल की कमी, ग्रामीण भुगत रहे खामियाजा

बिलासपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जनमन योजना का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों और ग्रामीण अंचलों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना है, लेकिन योजना के क्रियान्वयन में हो रही लापरवाही इसके उद्देश्य पर सवाल खड़े कर रही है। ताजा मामला विकास खंड कोटा की ग्राम पंचायत करहीकच्छार के बैगा मोहल्ला का है, जहां निर्माणाधीन सड़क में गंभीर अनदेखी सामने आई है। यहां सड़क निर्माण के दौरान बीच सड़क में बिजली का खंभा छोड़ दिया गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थिति यह है कि इस सड़क से ट्रैक्टर, पिकअप, चारपहिया वाहन को निकालना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से पहले ही खंभा हटाया जाना चाहिए था, लेकिन बिना किसी ठोस योजना और विभागीय समन्वय के काम शुरू कर दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मुद्दे पर पूर्व जनपद अध्यक्ष कोटा संदीप शुक्ला ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि – जनमन योजना जैसी अत्यंत महत्वपूर्ण योजना में इस तरह की लापरवाही दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास इतना अंधा हो गया है कि सड़क के बीच खंभा, पेड़ कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। यह कैसा विकास है, जो जनता के लिए सुविधा के बजाय परेशानी खड़ी कर रहा है? उन्होंने आगे कहा कि बैगा समाज पहले से ही बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है और ऐसे में सड़क जैसी आवश्यक सुविधा में भी इस तरह की लापरवाही शासन-प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाती है।

  Jagdeep Dhankhar Resignation: उपराष्ट्रपतिजगदीप धनखड़ ने क्यों दिया इस्तीफा: पद छोड़ने से देशभर में हलचल,जानिए क्या है वजह….

ग्रामीणों ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि सड़क निर्माण के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। खंभे के कारण टैक्टर वाहन चालकों को सड़क से नीचे उतारकर वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो सकते हैं।

वहीं इस संबंध में पीएमजीएसवाई (PMGSY) के संबंधित अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि खंभा हटाने के लिए बिजली विभाग को आवेदन दिया जा चुका है।

हालांकि बड़ा सवाल यह है कि जब सड़क निर्माण की योजना पहले से तय होती है, तो संबंधित विभागों के बीच समन्वय क्यों नहीं किया गया? क्या बिना सभी बाधाओं को हटाए निर्माण कार्य शुरू करना उचित है?

अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द संज्ञान लेकर खंभा हटवाएगा और सड़क को पूरी तरह उपयोगी बनाएगा, ताकि जनमन योजना का लाभ वास्तव में बैगा समाज और ग्रामीणों तक पहुंच सके, न कि यह योजना लापरवाही और अव्यवस्था की भेंट चढ़ जाए।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.