छत्तीसगढ़रायपुर🏙️ राज्य व शहर

गुरूचरण सिंह होरा की माता के निधन से शोक का माहौल

रायपुर। ग्रैण्ड ग्रुप के चेयरमेन गुरूचरण सिंह होरा की माता श्रीमती प्रकाश कौर होरा का बुधवार को अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समाज में गहरा शोक व्याप्त हो गया। प्रकाश कौर होरा अपने मिलनसार स्वभाव, स्नेह और सामाजिक सद्भाव के लिए जानी जाती थीं।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा सरदार दिलेर सिंह होरा और प्रीतपाल सिंह होरा की माता थीं, वहीं तरणजीत सिंह, कमलजीत सिंह और सरबजीत सिंह होरा की वे स्नेहमयी दादी थीं। परिजनों के अनुसार उन्होंने जीवनभर अपने बच्चों और पोते–पोतियों को संस्कार, मार्गदर्शन और प्रेम का पाठ पढ़ाया। उनका संपूर्ण जीवन परिवार और समाज के प्रति सेवा व सहयोग की भावना से ओत–प्रोत रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उनकी अंतिम यात्रा 4 दिसंबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से प्रारंभ होकर देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम तक जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। इस दौरान परिवारजन, सगे–संबंधी, मित्रगण और समाज के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहेंगे। परिवार ने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

इस दुखद घड़ी में ग्रैण्ड ग्रुप के चेयरमेन गुरूचरण सिंह होरा ने कहा कि उनकी माता हमेशा परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहीं। उन्होंने सभी शुभचिंतकों से प्रार्थनाओं और संवेदनाओं के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने का अनुरोध किया। प्रकाश कौर होरा के सरल, स्नेहिल और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व की स्मृतियां समाज में लंबे समय तक लोगों के दिलों में बनी रहेंगी। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

  अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज : छिंदनार में ग्रामीणों ने सुनी ‘मन की बात’

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button