CG Teacher News:– तीन प्रधान पाठक सहित चार शिक्षक निलंबित, इन मामलों में निलंबन की कार्रवाई की गई

CG Teacher News:– डीईओ मुंगेली के जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन प्रधान पाठकों और एक सहायक शिक्षक को बिना अवकाश स्वीकृति के विभिन्न दिनों में अनुपस्थित रहने के आरोप में निलंबित किया गया है।

मुंगेली। मुंगेली जिले में तीन प्रधान पाठक और एक सहायक शिक्षक को उनके अनियमित अनुपस्थिति और बिना अनुमति के अवकाश लेकर कार्य से दूर रहने पर निलंबित किया गया है।पहला मामला मुंगेली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पातालकुंडी का है, जहां प्रधान पाठक के पद पर कन्हैया लाल पनगार तैनात हैं। उनके खिलाफ अनियमित अनुपस्थिति और उपस्थिति पुस्तिका में बिना हस्ताक्षर के दर्ज करने का आरोप है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आठ सितंबर को बीईओ मुंगेली ने नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। ग्राम सभा ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव पारित किया था, जिससे उनका निलंबन हुआ। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय लोरमी रखा गया है।
मुंगेली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला रजपुरा के विजय कुमार डाहिरे 5, 6, 8 अगस्त और एक से नौ सितंबर तथा 16 से 19 सितंबर तक बिना अवकाश अनुमति अनुपस्थित रहे। उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। जवाब संतोषजनक नहीं रहने पर इन्हें निलंबित कर मुख्यालय मुंगेली बीईओ कार्यालय नियत किया गया है।

  CG News:– मामा के घर आई सात साल की मासूम की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने पिता–पुत्र को 24 घंटे में पकड़कर मामला खोला

मुंगेली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला नवीन चमारी संकुल केंद्र बुचीपारा में सहायक शिक्षक एलबी धनेश कोसले अगस्त वाले 5, 6 और सितंबर के 1 से 8 तथा 15 से 20 तक बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए। इन्हें भी निलंबित किया गया और उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मुंगेली बनाया गया।

इंद्रा सिंह कंवर, जो नवीन चमारी संकुल बुचीपारा की प्रधान पाठक हैं, अगस्त माह में 19, 20, 21, 23, 28, 29, 30 और सितंबर में 4 तथा 20 से 23 तक बिना अवकाश स्वीकृत अनुपस्थित रहीं। इस मामले में भी नोटिस जारी किया गया था। उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर बीईओ कार्यालय मुंगेली में मुख्यालय दिया गया।

Live Cricket Info