IAS/IPSTransferअजब-गजबछत्तीसगढ़देश - विदेश🏙️ राज्य व शहर

CG: एकता रैली मे BJP नेताओं में छिड़ी जंग, कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर समझाया, वहीं नेता बने मूकदर्शक,धक्का- मुक्की से शुरू हुआ विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सरदार पटेल एकता रैली में भाजपा नेताओं दिया अनेकता का संदेश,

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पूर्व सांसद और और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक, वरिष्ठ भाजपा नेताओं की आपसी झड़प बना चर्चा का विषय, कार्यकर्ताओं ने हाथ जोड़कर समझाया पर महत्वाकांक्षा का विवाद और बढ़ता गया

नेता बने मूकदर्शक तमाशाई

सोशल मीडिया पर विडियो वायरल ,

जांजगीर–चांपा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकली सत्ताधारी पार्टी की एकता रैली उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब मंच पर ही दो बड़े नेताओं के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि रैली के दौरान मंच पर चढ़ते समय अफरा–तफरी के बीच किसी ने पूर्व सांसद कमला देवी पाटले को धक्का दे दिया। उन्होंने जैसे ही पीछे देखा, नजर पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल पर पड़ी। बस, वहीं से बहस की शुरुआत हो गई।
मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन बात बढ़ती चली गई। दोनों के बीच बहसबाजी इतनी बढ़ी कि कई मिनटों तक माइक पर तीखे शब्द गूंजते रहे। इस बीच, मंच पर बैठे अतिथि चुपचाप स्थिति देखते रहे।

दरअसल, देश भर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती को भाजपा विशेष रूप से मना रही है। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद कमलेश जांगड़े की मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत राहौद से नगर पंचायत शिवरीनारायण तक यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया, राहौद बुंदेला चौक से धरदेई, लोहर्सी, खरौद होते हुए शिवरीनारायण अटल परिसर तक एकजुटता पदयात्रा रैली निकाली गई,

सूत्रों के मुताबिक, गुलाब सिंह चंदेल अपनी सफाई देने की कोशिश कर रहे थे, पर कमला देवी पाटले का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उनके जवाब में चंदेल ने भी प्रतिक्रिया दी, जिससे विवाद और बढ़ गया। मंच पर दोनों नेताओं के बीच बहसबाजी बढ़ती देख कार्यकर्ताओं ने दोनो को हाथ जोडकर बीच–बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति संभल नहीं पाई और रैली का माहौल तनावपूर्ण बना रहा।, हालांकि मंच पर बैठे अन्य अतिथियों ने इस दौरान अपनी जगह नहीं छोड़ी और पूरी घटना को चुपचाप देखते रहे।

  छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन - मुख्यमंत्री साय

कार्यक्रम का उद्देश्य एकता का संदेश देना था, पर मंच पर हुई झड़प ने पार्टी की छवि पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा शुरू हो गई और सरदार पटेल एकता रैली में भाजपा नेताओं दिया अनेकता का संदेश, सुर्खियों में आ गई।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button