IAS/IPSछत्तीसगढ़🏙️ राज्य व शहर

चाकू लेकर निकले थे खौफ दिखाने…पुलिस ने घेरकर भेजा सलाखों के पीछे!

त्योहारों से पहले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, एसपी के निर्देश पर की गई कार्रवाई

जांजगीर–चांपा, 31 जुलाई 2025।चांपा थाना पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र में अशांति फैलाने की मंशा से बटनदार चाकू लेकर घूम रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अलग–अलग चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर की गई, जिन्होंने हाल ही में सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर तीनों आरोपियों को अलग–अलग स्थानों से धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी:
1.
संजू केवट (28 वर्ष) — निवासी वार्ड नं. 2, कंवरपारा, चांपा
2.
सन्नी कंवर (26 वर्ष) — निवासी वार्ड नं. 2, कंवरपारा, चांपा
3.
रविन्द्र उर्फ सागर कंवर (30 वर्ष) — निवासी वार्ड नं. 2, कंवरपारा, चांपा

  मुख्यमंत्री डीएव्ही पब्लिक स्कूल की  प्रिंसिपल ने महिला शिक्षिका का करवाया धर्मांतरण

तीनों युवकों के पास से तीन बटनदार चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने इन चाकुओं को जब्त कर विधिवत गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की और आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

कार्रवाई में शामिल टीम:

थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रधान आरक्षक उदय सिंह पाटले, आरक्षक शंकर राजपूत, आकाश कालोसिया, मुद्रिका दुबे, संजय साहू, और वीरेश सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

त्योहारों से पहले इस तरह की कार्रवाई पुलिस की सजगता को दर्शाती है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button