IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

Bilaspur news:–हाईवे बना शूटिंग सेट, रसूखदार युवक ने रील के लिए किया जाम — पुलिस की ‘दिखावटी कार्रवाई’ पर उठे सवाल

Bilaspur news:– नेशनल हाईवे की सड़क पर गाड़ियों के काफिले के साथ रसूखदार युवक ने अपने साथियों के साथ सड़क जाम कर रील बनाई। जिसके चलते ट्रैफिक भी बाधित हुआ। वीडियो से स्पष्ट है कि युवक अपनी पहुंच का धौंस दिखाते हुए अकड़ दिखा रहा है। पर वीडियो वायरल होने के 2 दिनों तक पुलिस कार्यवाही की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अब दो दिनों बाद मामला मीडिया में तूल पकड़ने पर दिखावे की कार्यवाही करते हुए केवल 6 गाड़ियों पर दो–दो हजार रुपए का जुर्माना किया है। वही यह जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है कि क्या कड़ी कार्यवाही सिर्फ आम जनता के लिए है?

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

Bilaspur बिलासपुर। नेशनल हाईवे की सड़क पर रास्ते में रसूखदार युवकों ने रास्ता जाम कर बीच सड़क पर रील बनाई। गाड़ियों का काफिला लेकर सड़क रोकने वाले युवक के पिता भी भाजपा की सरकार में काफी रसूखदार बताई जा रहे हैं। जिसके चलते रील वायरल होने के 2 दिनों बाद भी बिलासपुर पुलिस कार्यवाही की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी। वही जब लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की जमकर खिल्ली उड़ाते हुए ट्रोल करने लगे और मामले ने मीडिया में तूल पकड़ा तो दिखावे की कार्यवाही करते हुए महज दो– दो हजार रुपए का चालान 6 गाड़ियों का काटा गया। इसके अलावा वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन का प्रस्ताव भेजने की बाद पुलिस ने बताई है। न तो बीएनएस के तहत रास्ता रोकने पर एफआईआर दर्ज की गई और न ही अन्य मामलों की तरह ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले स्टंटबाजों की तरह फोटो ही सार्वजनिक किया गया। वहीं वायरल वीडियो में सात गाड़ियां दिखाई दे रही है पर पुलिस ने सिर्फ छह गाड़ियों का चालान काटा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बिलासपुर निवासी विनय शर्मा पूर्व में कांग्रेस की नेतागिरी करते थे। पर भाजपा में भी उनका खासा रसूख है। पिता के रसूख की गर्मी के चलते बेटे ने ट्रैफिक नियमों को धता बता राहगीरों को परेशानी में डाल दिया। नई फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदने के बाद अपने दोस्तों की गाड़ियों की काफिले के साथ नेशनल हाईवे जामकर रील बनाई गई। इस दौरान ट्रैफिक भी रुका रहा। कुछ लोग इस वीडियो को बिलासपुर रतनपुर नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के 2 दिनों बाद भी पिता के रसूख के चलते युवक और उसके साथियों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई थी। जिसके चलते लोग सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की खिल्ली उड़ा रहे थे। वही इस मामले में मीडिया में भी तूल पकड़ा हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी विनय शर्मा के पुत्र वेदांत शर्मा ने नई टोयोटा शो रुम से फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी। गाड़ी खरीदने के बाद शोरूम पर इसकी रील बनाई। यहां तक तो ठीक था पर इसके बाद वेदांत शर्मा ने अपने अन्य साथियों को गाड़ियों के साथ बुला रसूखदारी दिखाने के लिए नेशनल हाईवे पर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद अपनी हेकड़ी दिखाने के लिए इसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वायरल वीडियो में गाड़ियों के काफिले की रैली बिलासपुर रायपुर रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास की लग रही है। हालांकि नेशनल हाईवे जामकर रील बनाने का वीडियो बिलासपुर–रतनपुर मुख्य मार्ग का है।

बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने के लिए बाकायदा स्टूडियो से कैमरामैन बुलाकर ड्रोन से शूटिंग करवाई गई। शूटिंग करवाने के लिए सड़क को रोक दिया गया। बीच सड़क को रोक कर गाड़ियां खड़ी कर अलग–अलग पोज में वीडियो बनवाया गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान पीछे ट्रैफिक रुका रहा। रसूखदार युवक वेदांत शुक्ला और उसके दोस्तों ने नेशनल हाईवे को शूटिंग स्पॉट बना लिया था। इस दौरान रसूखदार युवकों को टोकने की हिम्मत किसी में नहीं हुई। सड़क जाम होने से वाहन चालकों के साथ ही अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

  जल जीवन मिशन से संवर रही नारायणपुर के वनांचल की तस्वीर- घर-घर पहुँच रहा शुद्ध पेयजल, बढ़ रही खुशहाली

इस वीडियो को रौब जमाने के लिए वेदांत शुक्ला ने खुद ही अपनी आईडी में पोस्ट किया है। यह वीडियो अपनी पहुंच और धौंस दिखाने वाले अंदाज में हेकड़ी भरा हुआ है। इस वीडियो के वायरल होते ही जनता ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। जब बदनामी हुई तो वेदांत शुक्ला ने इसे डिलीट कर दिया। वही उसकी एक फोटो प्राइवेट गनमैन के साथ भी है।

पुलिस के हौसले हुए थे पस्त:–

शहर की सड़कों पर रील बनाने का ट्रेंड बन गया है। इस तरह की रील से दूसरों की जान तो खतरे में आती ही है साथ ही खुद की भी जान स्टंट करने वाले युवा खतरे में डालते है। सड़कों पर रेस लगाकर स्टंट कर और गाड़ियों के काफिले के साथ शूटिंग कर आमजन की जान जोखिम में डाली जा रही है। इसमें प्रश्न उठ रहा था कि क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है? पुलिस को लोग ट्रोल करते हुए कह रहे थे कि पुलिस के नियम कायदे केवल सामान्य वर्ग के लिए है। रसूखदार प्रभावशाली लोगों को खुली छूट है। लोगों का मानना है कि यही युवा कल शहर की सड़कों पर आतंक बन जाएंगे। वहीं पुलिस भी अनजान बनकर यह दिखा रही थी कि उन्हें यह सब दिखाई नहीं दे रहा है या फिर दिखाई देने के बावजूद युवाओं के रसूख के चलते पुलिस ने आंखें मुद ली थी। हालांकि मीडिया और सोशल मीडिया में छीछालेदर होता देख पुलिस ने दिखावे की ही सही पर कार्यवाही की है।

यह हुई कार्यवाही, अन्य मामलों में पुलिस करती है कड़ी कार्यवाही:–

पुलिस के इस मामले में यशवंत मिश्रा, वेदांत शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, अभिनव पांडे, विपिन वर्मा दुर्गेश ठाकुर के ऊपर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर प्रति व्यक्ति दो– दो हजार रुपए का चालान काटा हैं। वहीं सभी के लाइसेंस के निलंबन के लिए प्रस्ताव परिवहन विभाग में भेजने की बात पुलिस ने कही है।

पर पुलिस ने सड़क जाम करने पर बीएनएस की धाराओं में एफआईआर दर्ज नहीं की है। जबकि इस मामले में अपराध दर्ज होना था। अंबिकापुर में नीली बत्ती वाली गाड़ी में स्टंट करते हुए बर्थडे मनाने और राजधानी रायपुर में सड़क जामकर केक काटने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। वही आम युवाओं के स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने पर पुलिस के द्वारा उन्हें पकड़ कर कार्यवाही के अलावा माफी मांगते हुए वीडियो भी बना कर डाला जाता है। पर इस मामले में पुलिस ने ऐसा करने की कोई जहमत नहीं उठाई। इसे युवाओं के रसूख से जोड़कर देखा जा रहा है।

हाईकोर्ट के संज्ञान लेने पर होती है कार्यवाही:–

अक्सर देखा जा रहा है कि रसूखदारों से जुड़े मामलों में पुलिस कार्यवाही की हिम्मत नहीं जुटा पाती। हाईकोर्ट के द्वारा संज्ञान लेने के बाद कार्यवाही की जाती है। राजधानी में सड़क जाम कर केक काटने के मामले में हाईकोर्ट द्वारा चीफ सेक्रेटरी से शपथ पत्र मांगने के बाद और कार्रवाई का आदेश देने के बाद कार्यवाही हो सकी। इसमें भी पहले केवल जुर्माने जैसी कार्यवाही दिखावे की कार्यवाही की गई थी। चीफ जस्टिस की नाराजगी के बाद कार्रवाई की गई।

वही अंबिकापुर में डीएसपी की पत्नी के द्वारा नीली बत्ती गाड़ी में स्टंट करते हुए बर्थडे मनाने के मामले में हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान लेने पर पहले अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया था। फिर चीफ जस्टिस के द्वारा फटकार लगाने और चीफ सेक्रेटरी से शपथ पत्र मांगने पर डीएसपी की पत्नी एवं अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर चालान प्रस्तुत किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button