🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषपर्व त्यौहारप्रेरणासंगठन

गौमुखी सेवा धाम देवपहरी में उल्लासपूर्वक मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

कोरबा 17 अगस्त। गौमुखी सेवा धाम देवपहरी में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में भव्यता के साथ संपन्न हुआ। स्वातंर्त्य पर्व के इस अवसर पर संपूर्ण परिसर राष्ट्रीय गौरव और सम्मान के रंग में रंगा नजर आया।

Advertisement Carousel

समारोह में मुख्य अतिथि संस्था के प्रथम अध्यक्ष श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि द्वितीय अध्यक्ष डॉ. ध्रुव बैनर्जी एवं वर्तमान अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल के आतिथ्य में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच पर आसीन देवपहरी सरपंच श्रीमती हीराबाई राठिया, प्रकल्प प्रमुख डॉ. देवाशीष मिश्रा एवं वरिष्ठ सदस्य प्रेमदास महंत का तिलक लगाकर स्वागत हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के दौरान एकलव्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवपहरी के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक, संदेशप्रद और आकर्षक देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।.संबोधन की कड़ी में अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, डॉ. ध्रुव बैनर्जी एवं श्रेष्ठ सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश व समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। वहीं, संस्था के कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता ने धाम में संचालित विभिन्न गतिविधियों व सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की।

  कोरिया में रेत विवाद में फॉर्च्यूनर को जिंदा फूंका: भाजपा नेता समेत 3 की मौत; इलाके में धारा 163 लागू, 4 आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन विद्यालय के शिक्षक तथा मां सिद्धिदात्री मंदिर के पुजारी रामाश्रय पाण्डेय ने किया। इस दौरान समिति सचिव योगेश जैन, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button