🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़मौसमराजकाजसुरक्षा

मिनीमाता बांगो जलाशय के 3 गेट खुलेः 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, नदी किनारे अलर्ट

कोरबा 16 अगस्त। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलाशय में पानी की लगातार बढ़ती आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने बांगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel

जानकारी के मुताबिक जलाशय से करीब 3005 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। लगातार बारिश के कारण बांगो जलाशय में पानी की आवक बढ़ने लगी थी। जलस्तर को नियंत्रित रखने और बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा तीन गेट खोले गए हैं। गेट खुलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी नदी की ओर छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि बांगो जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद दर्री बांध से भी पानी छोड़े जाने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने तथा किसी भी परिस्थिति में प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी नहीं करने कहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  शराब में मिलावट के आरोप में हटाए गए 6 कर्मचारी

लगातार बारिश के बीच बांध के गेट खुलने से जलाशय से निकलने वाले पानी का प्रवाह तेज हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की सलाह दी गई है। जलस्तर और बारिश की स्थिति को देखते हुए आगे पानी की निकासी बढ़ाई या घटाई जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संभावित जलभराव की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button