आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेषप्रेरणासंगठन

स्तनपान दिवस पर माता यशोदा सम्मान मिला 18 महिलाओं एवं सहयोगियों को

कोरबा 07 सितंबर। मितानिन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व स्तनपान दिवस समारोह के क्रम में ग्राम पंचायत सिंघाली में मातृ दुग्धदान करने वाली माताओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड कटघोरा क्षेत्र की 18 माताओं एवं सहयोगियों को ‘माता यशोदा सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने मातृ दुग्ध दान करने वाली माताओं के योगदान की सराहना की।करते हुए इसे ममता, मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणादायी मिसाल बताया। विश्व स्तनपान दिवस के तहत 1 अगस्त से 6 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिंघाली में माता यशोदा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ दुग्ध दान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ अन्य महिलाओं को भी जरूरतमंद नवजातों की सहायता के लिए प्रेरित करना रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक रामकुमारी यादव, पटवारी अंजनी कुमार मिश्रा, आरएईओ रूपाली कंवर, बीआरपी एवं ब्लॉक समन्वयक ओमप्रकाश डिक्सेना, एसपीएस एवं स्वास्थ्य पंचायत ब्लॉक समन्वयक लीला पिल्ले सहित मितानिन प्रशिक्षक रेखा पटेल, रामकुमारी साहू, संगीता कंवर और तीजबाई, सिंघाली की सरपंच ईश्वरी, चाकाबुड़ा की सरपंच उमा देवी, कसईपाली की सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव उत्तरी खूंटे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कृषक मित्र एवं मितानिन उपस्थित रहे। सम्मानित माताओं में कमलाबाई, दिलहरीन बाई, लता, चंद्राबाई, रेखा शामिल है। संचालन ओमप्रकाश डिक्सेना व आभार प्रदर्शन तीजबाई ने किया।

  मतदान अधिकारी के रूप मे महिला कर्मचारियो ने दिखाया हौसला<br>

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button