देश-दुनिया

बिहार के वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक; मृतकों के परिजनों को छह लाख मुआवजे का एलान

राघोपुर। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार की रात्रि नाव हादसे में 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें अधिकतर बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

जानकारी के अनुसार, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के निकट सिंघेश्वर राय के यहां श्राद्ध का भोज था। एक छोटी नाव पर करीब 20 से 25 लोग सवार होकर भोज खाने के लिए ढाब के उस पार जा रहे थे। इसी दौरान बीच ढाब में नाव डूब गई। नाव डूबने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की खबर मिलते ही रामपुर श्यामचंद पंचायत और आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद कई लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Image 2026-10-13 at 9.15.12 PM (1)

हादसे के बाद पीएचसी में मची अफरा-तफरी

रामपुर श्यामचंद में नाव हादसे के बाद स्थानीय लोग पानी में डूबे लोगों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राघोपुर फतेहपुर पहुंचे। बताया गया है कि 17 बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों की जांच के बाद 13 को मृत घोषित कर दिया गया। तीन बच्चों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया गया, जबकि एक की स्थिति ठीक बताई गई है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

  ‘बेबस है जनता की चुनी सरकार, कोई भी बलिदान…’; राज्य के दर्जे को लेकर फारूक अब्दुल्ला की केंद्र सरकार से भावुक अपील

इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मची रही और पूरा परिसर स्थानीय लोगों की भीड़ से भर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना से पूरे राघोपुर प्रखंड में मातम छा गया।

विभिन्न गांवों से लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं घटनास्थल पर पहुंचने लगे। पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button