✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाज

हसदेव बांयी तट नहर के मरम्मत कार्य को लेकर जल संसाधन विभाग ने की स्थिति स्पष्ट

सुनालिया पुल से आगे जर्जर नहर की मरम्मत के लिए पुनः निविदा प्रक्रिया जारी
हसदेव बांयी तट नहर के क्षतिग्रस्त पैनल की होगी पुनः मरम्मत, गुणवत्ता की भी होगी जांच

कोरबा 01 अक्टूबर 2026/ दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित सुनालिया पुल से आगे जर्जर नहर की मरम्मत, जीर्णाेद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य  के संबंध में कार्यपालन अभियंता, हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग रामपुर/कोरबा द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। विभाग द्वारा बताया गया कि हसदेव बांयी तट नहर आर.डी. 4.45 कि.मी. से 9.65 कि.मी. तक नहर के मरम्मत, जीर्णाेद्धार एवं आधुनिकीकरण का कार्य अनुबंध के माध्यम से मेसर्स विष्णु प्रसाद अग्रवाल, बिलासपुर को आबंटित है। इसके अंतर्गत आर.डी. 5700 मीटर के बांयी तरफ नहर का पैनल क्षतिग्रस्त हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विभाग के अनुसार नहर में सी.सी. लाइनिंग का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया गया है। जिस स्थान पर पैनल क्षतिग्रस्त हुआ है, वहां नहर गहरी कटाई ( Deep Cutting    ) में है। भारी वर्षा के कारण पानी सी.सी. लाइनिंग के कोपिंग से पैनल के अंदर चला गया, जिससे पैनल क्षतिग्रस्त हुआ है। नहर का मरम्मत कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। वर्षा के कारण जिन स्थानों पर स्लैब टूटे हैं, उन्हें तोड़कर पुनः निर्माण कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। साथ ही कार्य की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी।

  सड़क हादसा में 4 लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि सुनालिया पुल से आगे की जर्जर नहर के मरम्मत कार्य के लिए चार बार निविदा आमंत्रित की गई थी। पात्र निविदाकार नहीं आने के कारण निविदा निरस्त हुई। अब कार्य को दो भागों में विभाजित कर पुनः निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जा रही है। अनुबंध होने के उपरांत क्षतिग्रस्त नहर के मरम्मत कार्य को शीघ्र कराया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button