कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठन

सासंद के जन्मदिन पर ग्रामीणों को वितरित किए कंबल

कोरबा, 23 नवम्बर। जिले में बढ़ती ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए पसान क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मानवीय पहल की है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम तुलबुल के धनुवार मोहल्ले में बुजुर्गों और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री जुनैद खान ने कहा कि ठंड की दस्तक के साथ बुजुर्गों को कंबल प्रदान कर उनका सम्मान करना बेहद संतोषजनक है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद और समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहना ही वास्तविक जनसेवा है। उनके अनुसार, ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को ठंड से बचाव में मदद मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और आपसी सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री जुनैद खान, सांसद प्रतिनिधि जफर खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय वाकरे, कामेश्वर करियाम, अजय कंवर और हेमचंद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button